29 जनवरी 2014 - 20:30
जेनेवा-2 का उद्देश्य़ असद सरकार का पतन नहीं।

जेनेवा-2 काँफ़्रेंस का उद्देश्य सीरिया में हिंसा और आतंकवाद की समाप्ति था और सीरिया के राष्ट्रपति बश्शारुल असद को हटाया जाना जेनेवा-2 काँफ़्रेंस के एजेण्डे में शामिल नहीं था

मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें ख़बर दी है कि रूस के विदेश मंत्री सरगई लावरूफ़ नें पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि जेनेवा-2 काँफ़्रेंस का उद्देश्य सीरिया में हिंसा और आतंकवाद की समाप्ति था और सीरिया के राष्ट्रपति बश्शारुल असद को हटाया जाना जेनेवा-2 काँफ़्रेंस के एजेण्डे में शामिल नहीं था। लावरूफ़ नें कहा कि हमारी बश्शारुल असद या उनके ख़ानदान के साथ कोई दोस्ती नहीं है लेकिन हम देख रहे हैं कि सीरिया आज आतंकवादियों का निशाना बन गया है और पूरी दुनिया के आतंकवादी सिमट कर सीरिया में इकट्ठा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि रूस सीरिया में किसी विशेष संगठन या व्यक्ति का समर्थन नहीं कर रहा है बल्कि सीरिया में बढ़ते हुए आतंकवाद के ख़िलाफ़ है। लावरूफ़ नें कहा कि पश्चिमी देशों को लीबिया, ईराक़ और यूगोसलाविया से सबक़ लेना चाहिये।